दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। पंजाब पुलिस के द्वारा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दो आभूषण दुकानों में छापेमारी की गई है। जिसमें एक दुकान से चोरी की गई 25 ग्राम सोने का आभूषण बरामद किया गया है। साथ ही एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया है। वह बेलवागंज का रहने वाला गणेश साह है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम अपने साथ युवक को लेकर आई थी। जिसके निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी देर शाम सात बजे तक चली। चोरी के आभूषण के साथ स्वर्ण व्यवसायी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: जेवरात चोरी कांड का खुलासा, स्वर्ण व्यवसायी समेत चार गिरफ्तार थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस को सहयोग किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...