Darbhanga News: चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने दो बाइक की चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा का रहने वाला जीत कुमार है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि बेंता से अभियुक्त को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। शाहगंज से गत 23 अक्टूबर को इसकी चोरी की गई थी। जब अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने एक और बाइक चोरी करने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर अललपट्टी से एक बाइक को बरामद किया गया। मिर्जा खां तालाब के पास से इसकी चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.