दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के चुनाव के परिणाम को लेकर आम लोगों में भी पूरे दिन उत्सुकता बनी रही। विधानसभा चुनाव के बाद लोगों के बीच इन चुनावों को लेकर उत्सुकता थी कि इस बार भी एनडीए समर्थित प्रत्याशी बाजी मार लेंगे या फिर दूसरे दलों के प्रत्याशी जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर कर देंगे। लोग सुबह से ही एक-दूसरे को फोन कर पल-पल की जानकारी लेते देखे गए। एमएलसी चुनाव की पूरी प्रक्रिया से काफी हद तक अनभिज्ञ आम लोग भी अपने पसंदीदा दल के प्रत्याशी पर दांव लगा रहे थे। जन सुराज समर्थित उम्मीदवार के पहले राउंड से ही बढ़त बनाते देख पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर था। यह भी पढ़ें- Chapra News: पहली वरीयता में निर्दलीय राहुल राज ने बनायी बढ़त इधर, पूरे दिन परिणाम जानने क...