Darbhanga News: चार जिलों में1.36 लाख मतदाता आज करेंगे मतदान
दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान निर्वाचन कर्मियों पर निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। मतदान केंद्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,26,951 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,35,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। स्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.