Darbhanga News: चाकू से जख्मी अधेड़ को किया रेफर
दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। चाकू से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ को मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा गांव से इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मी की हालत गंभीर देख उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। चिकित्सा अधिकारी डा संजय कुमार ने जख्मी की हालत गंभीर बताई है। जख्मी शिवदहा निवासी झोंटी राय का 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताया गया है। जख्मी को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी लेकर आने वाले परीजनो ने बताया कि शराब बेचने से मना करने के कारण तस्कर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए तो हमलावर मौके से भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.