Darbhanga News: चंद्रदेव नारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। दिवंगत पत्रकार चंद्रदेव नारायण सिन्हा उर्फ चन्दर बाबू की 41वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भगवानदास मोहल्ला स्थित उनके निवास स्थान परिसर में मदन मोहन चौधरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रदेव नारायण सिन्हा की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। स्व. सिन्हा के बड़े पुत्र पुनीत कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता धारदार होनी चाहिए। प्रो. हरि नारायण सिंह, संजीव कुमार, प्रो. संतोष दत्त झा, प्रमोद गुप्ता, इरफान अहमद पैदल, नवेन्दु शेखर पाठक, प्रो. रवि भूषण चतुर्वेदी आदि ने भी विचार रखे। संचालन स्व. सिन्हा के द्वितीय पुत्र वार्ड 21 के पार्षद नवीन सिन्हा ने किया।
स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.