दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना रेलवे हॉल्ट के बीच गुमटी संख्या 30 के पास ट्रेन से कटकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को शव कई टुकड़ों में मिला। जोगियारा रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने इसकी सूचना जाले थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने की वजह से मौत हो गई है। शव देखने पर वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...