Darbhanga News: चंदनपट्टी में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गंगवारा वार्ड नंबर दो में गुरुवार की अलसुबह सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्व. रामचंद्र यादव की पत्नी बिंदा देवी (70) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह घर के बागीचे में बिंदा देवी फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ में डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। एक हादसे में 10 वर्ष पूर्व मृतका के पति की मौत के बाद से इकलौता पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.