Darbhanga News: घाट की सफाई के लिए किया श्रमदान
दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में लहेरियासराय के वार्ड 46 स्थित कबिलपुर के रामजानकी मंदिर तालाब घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान, दीप प्रज्वलन एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी छठ पर्व को देखते हुए घाटों की स्वच्छता में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। स्वच्छता कार्य के उपरांत घाट पर दीपोत्सव आयोजित कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, एमके कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों, स्थानीय युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: छठी पोखर में चला स्वच्छता अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.