Darbhanga News: घर में दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव
दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता का शव घर की बनेरी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका हरिदर्शन पासवान की पत्नी प्रियंका कुमारी (25) बताई जाती है। पोस्टमार्टम परिसर में स्वजन अजीत पासवान ने बताया कि प्रियंका का विवाह पांच वर्ष पहले हुआ था। उसने ये कदम क्यों उठाया, इस सिलसिले में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.