Darbhanga News: घर में चोरी के दौरान अपराधियों ने फिर काट लिये लड़की के बाल
दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में शुक्रवार की अलसुबह चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि चोरों के हाथ केवल एक हजार रुपये लग सके। संपत्ति हाथ नहीं लगने पर अपराधियों ने घर में सो रही 16 वर्षीया लड़की के बाल चाकू से काट दिए। घटना अलसुबह करीब 02.45 बजे की है। जानकारी के अनुसार चोर निजी स्कूल के शिक्षक सुमन कुमार चौधरी के घर में घुसे। काफी कोशिश के बाद भी आलमारी की चाबी नहीं मिली। उनके हाथ सिर्फ 1000 रुपए ही लग सके। गुस्से में उन्होंने घर में सो रही नाबालिग लड़की के बाल चाकू से काट दिए। पीड़ित शिक्षक सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी सरकारी हाईस्कूल में शिक्षिका है। रात में परिवार के लोग सो रहे थे। बेटी की नींद खुली तो उसने देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ है और उसके बाल कटे हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.