दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से 49 हजार रुपये की छिनतई मामले का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कटिहार जिले के एक अपराधी की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी राहुल यादव के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने छीनी गई राशि में से 47,500 रुपये और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार की देर शाम घनश्यामपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घटना 13 जुलाई की है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पिस्टल छीनने के मामले में नामजद बचे अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी चुनौती घनश्यामपुर थाना क्षेत्र क...