दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। एमएसयू की घनश्यामपुर प्रखंड इकाई ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं की समाधान की मांग को लेकर बीडीओ को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रखंड कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सभी पंचायतों में बंद पड़े नल-जल योजनाओं को 15 दिनों के भीतर चालू कराने, जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, जलजमाव वाले इलाकों में नाला सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था, आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों...