दरभंगा, नवम्बर 13 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में प्लस टू बालिका परियोजना उच्च विद्यालय, कोर्थु में स्कूली छात्राओं ने छठ महापर्व की आस्था और परंपरा को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका सोनी कुमारी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने कार्डबोर्ड पर छठ पूजा से जुड़ी कलाकृतियां बनाईं। इस दौरान छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से छठ पूजा की महत्ता, सूर्य उपासना, छठी मैया के प्रति श्रद्धा और लोक परंपराओं को दर्शाने का प्रयास किया। शिक्षिका सोनी कुमारी ने छात्राओं को इस गतिविधि के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय यह भी पढ़ें- Bagaha News: संस्कृति व प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है छठ ...