दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर मध्य विद्यालय में मंगलवार को आठवीं कक्षा की दो छात्राओं के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक छात्रा की हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार सहपाठी छात्रा द्वारा गाली-गलौज किए जाने का दिव्या कुमारी ने विरोध किया। इस पर आरोपी छात्रा पर दिव्या कुमारी का दोनों हाथों से गला दबाने का आरोप लगाया गया है। इससे छात्रा का दम घुटने लगा। घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने दिव्या के चेहरे पर पानी डालकर उसे सामान्य करने का प्रयास किया लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे। छात्रा की हालत गंभीर देखकर विद्यालय के शिक्षक राधा रमण मिश्र उसे बाइक से सीएचसी घनश्यामपुर ले गए। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक छात्रा...