दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर।दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने गुरुवार को घनश्यामपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, स्टेशन डायरी, सिरिस्ता और गुंडा पंजी समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, आगंतुक कक्ष और चौकीदार भवन का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की भूमि को भी चिन्हित कर उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने यह भी पढ़ें- Banka News: अपराध नियंत्रण अभियुक्त की गिरप्तारी व अवैध गतिविधि पर कारवाई के निर्देश...