दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर 15 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस के युवा नेता जकाउल्लाह निराले द्वारा बुधवार से शुरू की गई बेमियादी भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त कर दी गई । बीडीओ रमन कुमार सिन्हा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी से वार्ता की और मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। जानकारी के अनुसार जकाउल्लाह निराले विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़ी 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। आंदोलन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के आम लोगों का काम नहीं हो पाता है। उन्होंने प्रशासन से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों का शी...