दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी रतन यादव के पुत्र गोलू यादव के रूप में हुई है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की ओर से अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में छापेमारी कर आरोपी गोलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही ...