दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के लालापट्टी गांव में पत्नी से मारपीट के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। मधु कुमारी ने अपने पति के खिलाफ घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार की देर रात आरोपी पति रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता मधु कुमारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में जयदेवपट्टी गांव निवासी स्व. सियाराम ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...