Darbhanga News: घनश्यामपुर:मारपीट मामले में प्राथमिकी आरोपी को किया गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजेश यादव (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित कुमई गांव निवासी राजकिशोर यादव का पुत्र है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घनश्यामपुर थाने में मारपीट के मामले में राजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गुरुवार की देर शाम कुमई गांव से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.