Darbhanga News: घनश्यामपुर:मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के दोहथा गांव में मारपीट तथा जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने दो नामजदों को शनिवार की देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में राजेंद्र राम के आवेदन पर मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त जगदेव यादव व चंद्रकिशोर यादव को उनके गांव दोहथा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.