Darbhanga News: घनश्यामपुर:मनसारा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनसारा कमला नदी घाट के पास सोमवार को एक बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव निवासी धनपति मुखिया के रूप में हुई। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उनके अनुसार उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा देवी ने आवेदन में यह भी कहा कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती हैं और बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में उन्हें किसी पर कोई आरोप या संदेह नहीं है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.