Darbhanga News: घनश्यामपुर:भू विवाद में दंपती से मारपीट,एफआईआर
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मसवासी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ललित यादव ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार गत 26 अगस्त की सुबह दुलारचंद राम, बैजू राम, सीयावती देवी, शांति देवी और दुलारचंद राम की पतोहू समेत अन्य लोग दबिया, हंसुआ, खंती, लाठी और लोहे की रॉड लेकर उनकी जमीन पर पहुंचे।
मारपीट का आरोप आरोप है कि सभी लोग जमीन पर बने टाट और एस्बेस्टस के घर को तोड़ने लगे। इसका विरोध करने पर ललित यादव और उनकी पत्नी अनिता देवी के साथ मारपीट की गई। ललित यादव ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा गया और कपड़े खींचकर अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.