दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के बुढ़ेब इनायतपुर पंचायत के पंसस तुलमोहन राम को मारपीट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित की गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात उनके पैतृक गांव कुमरौल से की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुमरौल गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष राम चंद्र मुखिया ने घनश्यामपुर थाने में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी तुलमोहन राम पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़कर फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। श...