Darbhanga News: घनश्यामपुर:फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के एक आरोपी को सोमवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छिलकोरा गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई। पूछने पर घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.