Darbhanga News: घनश्यामपुर:घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, हालत गंभीर
दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में एक घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट तथा महिलाओं से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल हुए दिनेश यादव को गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार की शाम कुछ लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने ध्यानी यादव, राजकुमार यादव तथा अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि हमलावर घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज भी लूटकर ले गए। इसके अतिरिक्त हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.