Darbhanga News: घनश्यामपुर:कपड़ा सिलवाने आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से हुई मौत
दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली बाजार स्थित मुख्य चौक पर रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसारा गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। वह पाली बाजार में कपड़ा सिलवाने आए थे। बताया जा रहा है कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पंचनामा तैयार करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई है।मृतक के बेटे कुंदन कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब दो वर्षों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दरभंगा में चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.