Darbhanga News: घनश्यामपुर:कट्टे के साथ फोटो डालने में धराया
दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के गनौन गांव के एक युवक को देसी कट्टे के साथ फोटो वायरल करना मंहगा पड़ गया। हथियार के साथ युवक का फोटो सामने आने के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात क्रांति कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के पिछले दरवाजे के पीछे जमीन में गाड़कर रखा देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गनौन गांव निवासी राजेंद्र चौपाल के पुत्र क्रांति कुमार के रूप में हुई है। रविवार की शाम बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आठ अगस्त को थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो में हथियार के साथ एक व्यक्ति की फोटो मिली थी। फोटो के सत्यापन में व्यक्ति की पहचान क्रांति कुमार के रूप में होने के बाद घनश्यामपुर पुलिस की टीम ने उसके घर पर छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.