दरभंगा, सितम्बर 21 -- Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के गोई मिश्र लगमा गांव में गत 19 सितंबर की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक गांव के ही भोपिंदर मुखिया का पुत्र बबलू कुमार मुखिया बताया जाता है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गांव में गणेश उत्सव देखने गये बबलू पेशाब लगने पर मेले से बाहर निकला। इसी बीच दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। प्रतिरोध करने पर बाइक के पीछे सफेद कपड़े में बैठे अपराधी ने बबलू पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दो पक्षों में विवाद में युवक पर किया चाकू से हमला, रेफर इससे बबलू जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच सभी अपराधी भाग गये। खून से लथपथ बबल...