दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय में सरकारी लैपटॉप के हेराफेरी के मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को गौड़ाबौराम के निर्वतमान अंचल अधिकारी अभिषेक आनंद से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ अभिषेक आनंद ने पुलिस को लैपटॉप हेराफेरी मामले को लेकर दर्ज किऐ गये एफआईआर का सर्मथन किया और कहा कि मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस को हरसंभव सहयोग किया जायेगा। गौड़ाबौराम के बीडीओ मिहिर मयंक के कक्ष में पुलिस अधिकारी रंजन कुमार सिंह ने सीओ अभिषेक आनंद के बयान का ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग भी कराया।सूत्रों ने बताया कि सीओ अभिषेक आनंद के बयान का ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के पश्चात मामले के अनुसंधानक पुलिस अधिकारी श्री सिंह अंचल नजारत पहुंचे और अंचल नाजिर के कस्टडी में रखा एक लेपटॉप भ...