दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम के प्रखंड नाजिर को प्रखंड नजारत का कामकाज बंद रखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई जिला प्रशासन ने की है। बीडीओ ने डीएम से शिकायत की थी कि प्रखंड नाजिर जटाशंकर झा पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं, जिससे नजारत संबंधित कामकाज ठप हो गया है। बीडीओ की रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है। बताया गया है कि प्रखंड नाजिर जटाशंकर झा बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। उनके नहीं आने से प्रखंड कार्यालय में नजारत से संबंधित सभी कार्य बंद पड़े थे। कर्मियों के वेतन विपत्र, कार्यालय के रखरखाव और अन्य जरूरी कागजातों का कामकाज प्रभावित हो रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद वे कार्यालय नहीं आए। बीडीओ मयंक मिहिर ने बताया क...