Darbhanga News: गौड़ाबौराम:मां भगवती ऑटोमोबाइल्स ने की सेवा
दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। प्रखंड के ज्वालामुखी कसरौड़ स्थित शक्तिपीठ मां भगवती धाम में नवरात्र की तैयारी पूरी हो गई है। कलश स्थापना के निमित्त कांवड़ियों का जत्था शनिवार को सिमरिया से गंगाजल लेकर कुमई भगवती मंदिर पहुंचा। कांवरिये रविवार को मां भगवती को जल अर्पित करेंगे। ग्रामीण हर साल सिमरिया से जल लाकर ज्वाला भगवती को चढ़ाते हैं। इस अवसर पर कसरौर चौक स्थित मां भगवती ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक दीपक कुमार ने सेवा शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों के लिए फलाहार व पेयजल की व्यवस्था की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.