Darbhanga News: गौड़ाबौराम:बिरौल-गंडौल हाईवे पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बिरौल-गंडौल हाईवे स्थित कोठराम चौक के पास तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहे बांस लदे ट्रक ने ससुराल जा रहे युवक को रौंद दिया। घटना में जख्मी युवक ओमप्रकाश को उपचार के लिए सीएचसी बिरौल ले जाया गया। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़गांव थाना क्षेत्र के बेला-गनौनी निवासी बच्चा बाबू यादव का पुत्र ओमप्रकाश यादव बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपनी ससुराल सहरसा जिले के गेमरौहो गांव जा रहे थे। इसी दौरान कोठराम चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे बांस लदे ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए पश्चिम दिशा की ओर भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क जाम करने की कोशिश की। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.