दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाने की पुलिस ने कमला बलान तटबंध सह सड़क पर सरेशाम लूटपाट करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों लुटेरे घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनसारा गांव के रहने वाले बबलू यादव व सुशील यादव हैं। दोनों लुटेरों ने गत 31 जुलाई को कमला बलान तटबंध स्थित बबुरबन्नी चौक के पास अखतबारा गांव के लोगों को पिस्तौल के बल पर लूटने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में लूटपाट में शामिल होने की बात बतायी है। पुलिस इस मामले में तीन और लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने उनके पास से उजले रंग की बाईक भी बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...