Darbhanga News: गौड़ाबौराम:फर्जीवाड़े के आरोप में पिता व पुत्र गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ककोरबा गांव निवासी एक महिला मनीषा कुमारी के आधारकार्ड व जमीन सबंधित कागजातों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने रामजतन यादव एवं उसके पिता हरदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने में सहयोग देने पर इसी गांव के किनदेश्वर यादव को भी गिरफ्तार किया है।फर्जीवाड़ा का यह मामला कांड के नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पिछले दो वर्षों से लंबित चला आरहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- एक ही जन्म प्रमाण पत्र से बनवाए गए थे दो पासपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.