Darbhanga News: गौड़ाबौराम:नौका दुर्घटना में डूबे बाबू साहेब की तलाश जारी
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल स्थित कमला बलान नदी के अखतवारा घाट पर रविवार को नौका दुर्घटना में डूबे बाबू साहेब साह की तलाश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उसकी खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया था। बता दें कि रविवार को कमला बलान नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण अखतवारा घाट पर एक नाव पलट गई थी। नाव पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग तो तैरकर बाहर निकल गए थे, लेकिन अखतवारा निवासी बुजुर्ग बाबू साहेब साह तेज धारा में बह गए थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नदी में नहाने के दौरान नरकटिया के बुजुर्ग डूबे सोमवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च अभियान चला रही थी। स्थानीय गोताखोर भी नाव के सहारे नदी के विभिन्न हिस्सों में शव की तलाश कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.