दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा कुबौल पैक्स के अध्यक्ष संजय यादव, उनकी पत्नी सरिता देवी व पुत्र दिलखुश यादव के विरुद्ध गांव के चार नाबालिग लड़कों को खूंटे में बांधकर उनके साथ अमानवीय हरकत करने के आरोप में जमालपुर थाने में एफआइआर दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, उसकी पत्नी सरिता देवी व पुत्र दिलखुश यादव के खिलाफ ढंगा गांव की महिला संगीता देवी की ओर से केस दर्ज कराया गया। इसमें ढंगा गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि ढंगा कुबौल पैक्स के अध्यक्ष संजय यादव, उसकी पत्नी सरिता देवी व पुत्र दिलखुश यादव चारों नाबालिग लड़कों को अपने घर पर खींचकर ले गये और उन बच्चों के साथ अमानवीय हरकत की।सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पैक्...