दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित नरकटिया गांव के पास रविवार की दोपहर कोसी नदी की तेज धारा में 14 वर्षीय बालक डूब गया। घटना के सबंध में बताया गया है कि नरकटिया निवासी अजय कुमार ठाकुर का पुत्र प्रिंस कुमार पश्चिमी कोसी तटबंध के किनारे शौच करने गया था। वहां पांव फिसलने से वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, पर शाम हो जाने के कारण उन्हें नदी में सर्च ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा। जमालपुर के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि डूबे बालक की खोज में स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...