Darbhanga News: गौड़ाबौराम:दो सगी नाबालिग बहनें हुईं लापता
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनों के लापता होने की खबर से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोनों की खोज में इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। दोनों किशोरियां गांव के बगल स्थित एक उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं। परिजनों ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर दोनों के लापता होने की सूचना दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.