Darbhanga News: गौड़ाबौराम:तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश
दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। प्रखंड के उच्च विद्यालय आसी से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुनौनी चौक पहुंचते-पहुंचते डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। इससे तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों में अफरातफरी मच गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने बच्चों को टेंपो व रिक्शा पर लादकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बेहोशी की अवस्था में एक साथ दर्जनों छात्र-छात्राओं के अस्पताल पहुंचने पर वहां भी अफरातफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार व द्वितीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर उनका इलाज शुरू किया। सीएचसी गौड़ाबौराम के अलावा कई बच्चों को सीएचसी बिरौल व सुपौल बाजार के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें- Aurangabad News: देशभक्ति नारों से गुंजायमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.