Darbhanga News: गौड़ाबौराम:जमालपुर में नशेड़ियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बीते रात नशेड़ियों ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंके। पुलिसकर्मियों ने वाहनों में छुपकर अपनी जान बचाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बज्र वाहन को बुलाया गया जिसके सहयोग से पुलिसकर्मियों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। घटना के सबंध में बताया गया है कि जमालपुर थाना पुलिस जमालपुर पंचायत सरकार भवन के समीप सड़क पर वाहन खड़ा कर राह से गुजरने वाले लोगों को रोकटोक कर रही थी। इसी दौरान कुछ नशेड़ियों से पुलिस को नोकझोंक हो गई। हल्ला गुल्ला सुनकर नशेड़ियों के परिवार के लोग भी जुट गये जिन्होंने पुलिस को खदेड़ने के लिए ईंट पत्थर फेकने शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बज़ वाहन को बुलाया जिनके सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.