Darbhanga News: गौड़ाबौराम:चार बच्चों को लेकर कहां जाऊं, गांव में नाव नहीं है
दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। कोसी की बाढ़ ने किरतपुर अंचल के भंडरिया गांव को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। चारों तरफ पानी ही पानी है। इसी बाढ़ में घिरी चमेली देवी की जुबानी सुनकर बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चमेली देवी ने कहा कि पति सुरेश सदा रोजी-रोटी के लिए परदेस गए हुए हैं। घर में मैं अकेली हूं। साथ में चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर में कमरभर पानी घुस गया है। मैं बच्चों को लेकर घर से निकलकर किसी ऊंचे स्थान पर जाना चाहती हूं, लेकिन कोई नाव ही नहीं है। चमेली देवी की आंखों में आंसू हैं। उन्होंने बताया कि दो दिनों से घर में चूल्हा नहीं जला है। बच्चों को भूखा रखना पड़ रहा है। घर में रखा थोड़ा-बहुत अनाज भी पानी में डूब गया है। यही हाल भंडरिया मुसहरी टोला के अन्य परिवारों का भी है। टोला की आशा देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.