Darbhanga News: गौड़ाबौराम:घास काटने गई किशोरी का खेत से किया अपहरण
दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी घास काटने के लिए अपने खेत में गई थी, तभी बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। जानकारी के अनुसार किशोरी गुरुवार की दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने खेत गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खेत में जाकर देखा तो वहां घास काटने वाला हंसिया पड़ा था, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं था। आसपास के खेतों और गांव में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। आशंका होने पर परिजनों ने जमालपुर थाने में आवेदन देकर अपहरण की सूचना दी। आवेदन में परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है।जमालपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी के अपहरण की लिखित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.