दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया चौक के पास रविवार को कोसी नदी में डूबे बालक प्रिंस कुमार को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। घटना के दूसरे दिन भी एसडीआरएफ ने कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इधर, कोसी नदी के तट पर प्रिंस की मां रुको देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ बदहवास अवस्था में पुत्र की खोज में इधर-उधर भटक रही थी। मालूम हो कि मध्य विद्यालय जमालपुर के आठवीं कक्षा का छात्र नरकटिया निवासी अजय ठाकुर का इकलौता पुत्र प्रिंस गत रविवार को कोसी नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...