दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर घाट के पास कोसी नदी में डूबकर मरे नरेश सदा का शव घटना के पांच दिन बाद मुसहरिया घाट के पास बरामद किया गया। नरेश सदा का शव मुसहरिया घाट के पास निर्माणाधीन पुल में फंसा मिला। पुलिस ने सिरनियां निवासी नरेश सदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सिरनियां निवासी मिथिलेश सदा ने बताया कि दो छोटे बच्चों के पिता नरेश की मौत गत सोमवार को कोसी नदी की तेज धारा में डूबने से हो गई थी। शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था, पर नदी से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। यह भी पढ़ें- Chapra News: 40 घंटे बाद गंडक नदी से मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम शुक्रवार को नरेश का शव मुसहरिया घाट पुल के पास कोसी नदी में उपलाते देखा गया।शव को देखने के...