Darbhanga News: गौड़ाबौराम:कोसी नदी की धारा में डूबा युवक
दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर घाट के पास कोसी नदी की तेज धारा में एक युवक डूब गया। वह इसी थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना के सबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सिरनियां गांव निवासी पवन सदा का 28 वर्षीय पुत्र नरेश सदा सौदाबारी के लिए किरतपुर हाट आया था। वहां शौच जाने के क्रम में नदी किनारे उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया। सिरनियां गांव के उप मुखिया चंद्रवीर यादव ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम नरेश सदा को बरामद करने के लिए कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इधर, इस हादसे से नरेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किरतपुर घाट पर सैकड़ों लोग जमा होकर एसडीआरएफ की कारवाई को देख रहे थे। एसडीआरएफ के जवानों ने बताया कि नदी की धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.