दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के कुबौल चौक स्थित एक किराना दुकान में पुलिस को विदेशी शराब की बोतलों का भंडार मिला है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने किराना दुकान से 156 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।इधर उधर छुपाकर रखे शराब की बोतलों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के तरबारा गांव निवासी कजामुल के पुत्र हसन पिछले कई वर्षों से जमालपुर थाना क्षेत्र के कुबौल चौक पर किराना का दुकान खोले हुए है।दुकान से बरामद किए गए सभी बोतलें 375 एमएल की है। जमालपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने किराना दुकान से सात र्काटून में भंडारित की गई विदेशी शराब के एक सौ छप्पन बोतलें शराब की बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किराना दुकानदार तरबारा गांव निवासी हसन को गिरफ्तार कर लिया गया ...