Darbhanga News: गौड़ाबौराम:ऑर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, कई लोग जख्मी
दरभंगा, नवम्बर 11 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के तीरा गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा के दौरान युवाओं के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। जख्मी युवक रघुनंदन व अमोला को आसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य जख्मियों को सीएचसी बिरौल भेजा गया है। घटना को लेकर तीरा गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार तीरा गांव पहुंचे और स्थिति को बिगड़ने से बचाया। गांव में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मेला घूमने गए युवक के साथ हुई मारपीट अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.