Darbhanga News: गौड़ाबौराम:एनआरआई की पत्नी का अपहरण
दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अप्रवासी भारतीय की नवविवाहित पत्नी का अपहरण कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना के सबंध में अपहृता के परिजनों ने बताया कि गत शनिवार की रात नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में अकेली सोने चली गई थी। सबेरे जब लोगों की नींद खुली तो वह अपने कमरे से गायब मिली। कमरे के समान अस्तव्यस्त थे। थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने बताया कि अपहृता के परिजनों की ओर से घटना के सबंध में लिखित सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता लापता, अपहरण का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.