दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी गांव का एक युवक शुक्रवार को गांव के पास ही कमला नदी में डूब गया। डूबे युवक की पहचान राजेंद्र यादव के पुत्र अखिलेश यादव (25) के रूप में हुई है। सदर सीओ द्वारा तत्काल गोताखोर की टीम उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक एचएन को जाम कर दिया। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने पर ही लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। युवक की बरामजगी के लिए देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। बताया जाता है कि काकरघाटी गांव के ही चाय दुकानदार धनेश्वर यादव की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गढ़ी पुल से किऊल नदी में कूदे युवक का शव बरामद उसके अंतिम संस्कार में ग्रामीणों के साथ अखिलेश भी गया था। अंतिम संस्कार के बाद नदी में स्नान करने के क्रम में...